दहेज उत्पीड़न के बाद घर से निकाला

दहेज उत्पीड़न के बाद घर से निकाला
एटा-कोतवाली देहात के गांव नगला रनुआ निवासी सीमा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गोविंद निवासी नगला मिजाई पिलुआ सहित सात ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उत्पीड़न किया। घर से बेघर कर दिया। धमकी दी है अगर शिकायत की तो जान की खैर नहीं,सीमा ने बताया कि हमारे पिता ने हमारी शादी बड़े ही धूमधाम से की ,जिसमें हैसियत के हिसाब से दान दहेज़ भी दिया ।
बस यहीं से दहेज लोभी लोगों ने मेरा उत्पीड़न शुरू किया, रोज ताने मारते, मायके जाकर पचास हजार रुपये लेकर आए, नहीं तो घर से निकल जा ।
रोज रोज की परेशानी को समझकर ऐसे दहेजी दानवों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दी ।
दूसरी तरफ
थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि श्यामसुंदर निवासी पिपहरा जैथरा सहित तीन ससुरालीजनों ने उत्पीड़न किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks