गांव की सरकार: ग्राम पंचायत समसपुर में कच्ची नालियों से गंदगी

गांव की सरकार: ग्राम पंचायत समसपुर में कच्ची नालियों से गंदगी
~विकास तो हुआ फिर भी अधिक की दरकार गांव में 22 लोगों को मिले सरकारी आवास~
एटा :
ग्राम पंचायत समसपुर में कच्ची नालियों के कारण गंदगी व्याप्त है। लोगों को निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। एक कच्ची सड़क तो ऐसी है जिसके बीचोंबीच नाली निकली है, इस वजह से लांघकर ही निकला जा सकता है। गांव में विकास कार्य तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ग्रामीण बता रहे हैं कि वे पर्याप्त नहीं हैं।

गांव समसपुर में सरकारी आवास जरूर पर्याप्त संख्या में दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ हैंडपंप खराब हैं, जिसकी वजह से लोगों को लग रहा है कि गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सरकारी लाइटें भी खराब दिखाई दीं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी गलियां पक्की होनी चाहिए और नालियां अगर पक्की होंगी तो गंदगी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत के अंतर्गत विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चार दर्जन से अधिक सीसी एवं इंटरलाकिग सड़कों का निर्माण कराया है। बुजुर्ग, वद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन का लाभ दर्जनों लाभार्थियों को दिया गया। एक दर्जन बालिकाओं को विवाह के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई। लिक मार्गों का निर्माण कराया और हैंडपंपों की भी मरम्मत कराई।

  • पूनम,
    ग्राम प्रधान समसपुर गांव में मौजूदा प्रधान ने काफी विकास कराया है, लेकिन अभी और काम होने चाहिए, ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें।
  • स्वामी लाल
    सफाई कर्मी के नियमित गांव में न आने के कारण गंदगी दिखाई देती है। कई बार प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि सफाई कर्मचारी की व्यवस्था नियमित की जाए।
  • रामस्वरूप
    हमें पेंशन का लाभ मिला है, लेकिन गांव के अन्य लोगों को भी मिलना चाहिए। अधिक से अधिक सुविधाएं ग्रामीणों को दिलाने के प्रयास करने चाहिए।
  • वीरेंद्र सिंह
    कच्ची सड़क के बीच से निकली नाली के कारण निकलने में कठिनाई आ रही है। इस सड़क को भी दुरुस्त कराया जाना चाहिए।
  • नाहर सिंह
    प्रमुख समस्या
  • नालियां टूटी होने से गंदगी
  • लिक मार्ग पक्के कराने की आवश्यकता
  • गांव में पेंशन का लाभ देने की जरूरत
  • खराब सोलर लाइटों के कारण अंधेरा

5000 आबादी

2812 कुल मतदाता

1505 पुरुष मतदाता

1307 महिला मतदाता

22 आवास योजना लाभार्थी

45 स्ट्रीट लाइटें

75 इंडिया मार्का हैंडपंप

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks