
एटा – थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.03.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम ख़लीलगंज के पास बम्बा पुल से जिलाबदर चल रहे शातिर अभियुक्त अजय को समय करीब 19.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मुअसं - 81/2021 धारा 3/10 गुंडा एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- अजय यादव पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम मुईउद्दीनपुर थाना मारहरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 अभिमन्यु शर्मा
- का0 बिजेन्द्र
- का0 जगवीर सिंह
- का0 अंकित कुमार