कहीं नजर न आया कोविड गाइडलाइन का पालन
~लापरवाही मंगल बाजार में रही जमकर भीड़ ग्राहक न दुकानदारों ने लगाए मास्क~

कहीं नजर न आया कोविड गाइडलाइन का पालन
~लापरवाही मंगल बाजार में रही जमकर भीड़ ग्राहक न दुकानदारों ने लगाए मास्क~
एटा: कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन जारी की, लेकिन मंगलवार को इसका कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया। मंगल बाजार में पिछले हफ्तों की तरह ही जमकर भीड़ थी। न तो ग्राहक और न ही दुकानदार मास्क लगाए हुए थे। सैनिटाइजर या हाथ धोने की कहीं व्यवस्था नहीं थी।

जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को सात बिदुओं की गाइडलाइन जारी की थी। इसमें सबसे अधिक जोर मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग और लोगों की भीड़ रोकने को लेकर था। मंगलवार को इनके पालन की स्थिति देखने के लिए हमारी टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पड़ताल की। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण भीड़ कम थी, लेकिन गांधी मार्केट और बाबूगंज में दिवस विशेष पर लगने वाले फड़ बाजार पर कोई भी असर नजर नहीं आ रहा था। एक ओर जहां खरीदारों की भीड़ जता रही थी कि उन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर कोई चिता नहीं है। दुकानदारों के लिए जरूरी किए गए मास्क, हैंड ग्लब्स और सैनिटाइजर की मौजूदगी भी नहीं थी। जीटी रोड किनारे बाबूगंज मोड़ से तहसील तक लगने वाले हथठेलों पर भी बिना किसी सावधानी के खरीद-फरोख्त चल रही थी। मिठाई की दुकानों पर खूब चला नाश्ता: मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं, लेकिन मिठाई की दुकानें खुलीं, उन पर नाश्ते के लिए खूब भीड़भाड़ रही। प्रशासन की गाइडलाइन में मिठाई की दुकान में खाना प्रतिबंधित किया गया है। मंगलवार को रेलवे रोड, ठंडी सड़क, पुलिया गर्वी, घंटाघर रोड आदि स्थानों पर खुली कुछ मिठाई की दुकानों पर लोग इकट्ठे होकर नाश्ता और मिठाई आदि खाते देखे गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks