भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग हुई पूरी, अब गगनयान को ले जाएंगे अंतरिक्ष में

भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग हुई पूरी, अब गगनयान को ले जाएंगे अंतरिक्ष में

भारत के 4 वायुसेना अधिकारियों ने रूस में गगनयान मिशन की ट्रेनिंग पूरी कर ली है. इन 4 भारतीय एस्ट्रोनॉट्स ने रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक जियोजनी शहर में स्थित रूसी स्पेस ट्रेनिंग सेंटर में एस्ट्रोनॉट्स बनने का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है. गगनयान मिशन के जरिए भारत अपने एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में लगा है. इन्हें गगननॉट्स कहा जा रहा है.

रूस के स्पेस कॉर्पोरेशन के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने बताया कि भारतीय गगननॉट्स ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है. इनकी ट्रेनिंग गैगरीन कॉस्मोनॉट्स ट्रेनिंग सेंटर में हुई है. इसके बाद हमने भारतीय राजदूत से भविष्य में द्विपक्षीय स्पेस मिशन को लेकर बातचीत की है. हमने उनसे कहा कि रूस भारत के साथ स्पेस मिशन करना चाहता है.

भारतीय एयरफोर्स अधिकारियों को गगननॉट्स बनाने के लिए ISRO और रूस के ग्लवकॉस्मॉस के बीच जून 2019 में समझौता हुआ था. भारतीय वायुसेना के चार पायलट जिनमें एक ग्रुप कैप्टन हैं. बाकी 3 विंग कमांडर हैं, इनकी ट्रेनिंग गैगरीन कॉस्मोनॉट्स ट्रेनिंग सेंटर में पूरी हो चुकी है.

इन भारतीय जाबांजों की ट्रेनिंग 10 फरवरी 2020 से शुरू हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे कुछ दिनों के लिए रोका गया था. बाद में इसे 12 मई में शुरू किया गया. इसके पहले ISRO के वैज्ञानिकों ने बताया था कि रूस में ट्रेनिंग लेने के बाद इन चारों गगननॉट्स को बेंगलुरू में गगनयान मॉड्यूल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस मॉड्यूल को ISRO ने खुद बनाया है. इसमें किसी भी अन्य देश की मदद नहीं ली गई है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks