पत्रकार उत्पीड़न के संबंध में कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर स्थित पत्रकार भवन में हुई चर्चा

जौनपुर – पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक पत्रकार भवन में आहूत हुई थी जिसमें एक स्वर से सभी पत्रकारों ने पत्रकार उत्पीड़न की निन्दा की एवं अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया गया। इसी क्रम में सभी पत्रकारों ने जिलाधिकारी को अपनी मौखिक पीड़ा से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी, उन्होनें आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया।
इसी सिलसिले में पुनः पत्रकारों की एक बैठक दिनांक 26 मार्च 2021 को दिन में 12 बजे कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में स्थित पत्रकार भवन में आहूत की गई है जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।