पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1)- *राजा का रामपुर*
थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त विमल प्रताप पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम गढ़िया जगन्नाथ थाना राजा का रामपुर एटा को ताजपुर अडडा से 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर एटा पर मु0अ0स0- 29/2021 272, 273 भादवि व धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*(2)- *मारहरा*
थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त बिजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम अहेरिया थाना मारहरा एटा को ग्राम सराय जरैलिया से 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर मु0अ0स0- 79/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*(3)- *जलेसर*
थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला मिथन थाना जलेसर एटा को ग्राम नगला मिथन से 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर एटा पर मु0अ0स0- 90/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks