अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ अवैध शस्त्र बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी / वाँछित अपराधी एवं वारण्टी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 21.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा देख रेख शांति व्यवस्था रोक थाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त को मय एक अवैध नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0स- 130/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- अरूनेश उर्फ अंकित पुत्र महेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम बघौली थाना जैथरा जिला एटा

बरामदगी

  1. 01अदद तमंचा 315 बोर मय 01अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 एस0के0 निगम
  2. है0का0 72 गजेन्द्र सिंह
  3. का0 1287 सतेन्द्र कुमार
  4. का0 1295 कृष्णगोपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks