जलेसर क्षेत्र में एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना जलेसर क्षेत्र में एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री देवआन्नद के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 22/03/2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त मुकेश पुत्र नन्नूमल निवासी ग्राम नूहखास थाना जलेसर जिला एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस सहित निधौली जलेसर रोड़ बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर मु0अ0स0 0091/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- मुकेश पुत्र नन्नूमल निवासी ग्राम नूहखास थाना जलेसर जिला एटा

बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 श्री ओमकार सिंह
2- है0का0 509 सूरजपाल सिंह
3- का0 1193 जयवीर सिंह थाना जलेसर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks