कल एटा सदर तहसील में बैठक होगी

अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की कल एटा सदर तहसील में बैठक होगी

एटाआपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चरणबद्ध तरीके से चल रहे आंदोलन के तहत पिछली 18 मार्च को गांव नयावास में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था पंचायत में तय किया गया था कि लंबित समस्याओं के समाधान सहित काले कानूनों को वापस कराने के उद्देश्य से 26 तारीख को प्रातः 11 वजे से प्रदेश सहित देश भर में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा चक्का जाम कर भारत बंद किया जाएगा एवं न0 ख्याली स्थित कासगंज रोड पर अखिल संघर्षी स्वयं रहेंगे प्रस्तावित बंद की समीक्षा बैठक कल दिनांक 23.03. 2021 को प्रातः 10 वजे से एटा सदर तहसील में रणनीति तैयार की जाएगी और संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा महापंचायत में शासन प्रशासन को दिए गए समय की समीक्षा की जाएगी और अग्रिम व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी जिसमें आप सभी की समय से उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks