शाही शादी में शामिल बारातियों ने गैस कटर काटा पुलिस बेरियर , वीडियो वायरल

 

मुरादाबाद की शाही अंदाज में कई गई शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग बारात को निकालने के लिए थाना मुगलपुरा क्षेत्र स्थित जामामस्जिद के पास लगाए गए बैरियर को काटते हुए साफ तौर पे नजर आ रहे है, इस वीडियो का खास पहलू ये है कि इसमें पुलिस चौकी वारसी नगर साफ दिखाई दे रही है, क्योंकि ये बैरियर पुलिस द्वारा बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगवाया गया था, लेकिन दो दिन पूर्व निकली बारात ने गैस कटर से इसे धराशाई कर दिया, और मुगलपुरा पुलिस सिर्फ देखती रह गई

“घोड़ी पर होकर सवार चला गया दूल्हा यार” जी अक्सर शदियों में इसी गाने से बारात की शुरुआत वर्षो से होती आई है, लेकिन मुरादाबाद में दूल्हा और बारात है पर घोड़ी नही है, बल्कि दूल्हा हाथी पर सवार होकर अपनी बारात लेकर निकला है, और बाराती ऊंट और घोड़ो के साथ चल रहे थे
मुरादाबाद की ये अनोखी शादी थाना गलशहीद के अंतर्गत आने वाले इंद्रा चौक इलाके से निकली और जामा मस्जिद की तरफ चलती चली गई, हालांकि पूरी सड़क पर बारातियों के कब्जे ने थी , और हाथी पर दूल्हे के साथ-साथ उसके कुछ दोस्त डांस करते हुए कैमरे में कैद हुए है, अब भला इन्हें कौन समझाए ये जानवर है डीजे की आवाज से गुस्से में आ गया तो सबको अपनी ताकत का अहसास कराने से पीछे नही हटेगा, इस बारात का एक रंग और नजर आया है इसमें शामिल घोड़ो को बीच सड़क बारातियों के बीच डीजे पर तेज आवाज में बज रहे फिल्मी गानों की धुनों पर नचाया जा रहा है, और सब रात दस बजे के बाद धड़ल्ले से गलशहीद पुलिस की नाक के नीचे चलता रहा, और वो इससे अनजान बनी रही, और ये बारात सारे नियम कायदों को हाथी के पाव के नीचे कुचलते हुए आगे बढ़ गई..अब इस शाही अंदाज की बारात के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, ये वीडियो थाना मुगलपुरा इलाके की वारसी नगर पुलिस चौकी के बाहर के बताए जा रहे है, क्योकि इनमे पुलिस चौकी साफ दिखाई दे रही है, इस शाही बारात को निकालने के लिये बारातियों ने वहाँ पर लगे पुलिस बैरियर को ही गैस कटर से काट डाला और उसके बाद ये बारात पास हुई, क्योकि इन वीडियो में पुलिस चौकी नजर आ रही है , इसलिये बेरियर काटने के मामले में पुलिस की भूमिका भी सन्दिग्ध नजर आ रही है

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks