पब्लिक को उचित दर पर स्टांप मिलें, पेंशनरों को समस्या न हो : सुरेश खन्ना

 

मुरादाबाद। प्रदेश के वित्त मंत्री संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुरेश खन्ना ने स्टांप विभाग से कहा कि उचित दरों पर ही स्टांप की बिक्री होनी चाहिए। सीटीओ से कहा कि पेंशनरों को किसी तरह की समस्या न हो इस बात का ध्यान रखें।

सर्किट हाउस में विभागीय अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने विस्तार से जानकारी ली। सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य कोषाधिकारी समीर सिंह से मार्च बिलों के निस्तारण की जानकारी ली। पेंशन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि 1750 लोगों को समय से पेंशन भेजी जा रही है। वित्त मंत्री ने निर्देश दिए कि राजकीय पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई न हो। वित्त मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से यह भी जाना कि किसी विभाग से कोई समस्या तो नही है। वित्त मंत्री ने स्टाम्प के संबंध में पूछा तो जिलाधिकारी ने बताया कि पहले अधिक मूल्य पर स्टाम्प बेचने की सूचना मिली थी तो कई स्टाम्प विक्रेताओं के स्टाम्प लाइसेन्स निरस्त कर दिए गए थे। ट्रेजरी का भी इस सम्बन्ध में निरीक्षण किया जाता है। मंत्री ने वित्त लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, जिला पंचायत स्थानीय निधि लेखा, एमडीए आदि से से कहा बेहतर कार्यशैली अपना कर जनता का कार्य करते रहें। नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक कांठ राजेश कुमार सिंह चुन्नू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एडीएम प्रीति जायसवाल, मुख्य कोषाधिकारी समीर कुमार सिंह, समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks