पुलिस द्वारा उपस्थित छात्राओं को किया गया जागरूक

एटा ~ जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, जनपदीय पुलिस द्वारा उपस्थित छात्राओं को किया गया जागरूक आज दिनांक 21.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा तथा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती कंचन कटियार ने जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्राओं को 1090 बूमेन हेल्पलाइन के बारे में बड़ी बारीकी से समझाया, साथ ही बताया कि सिरफिरे तथा मनचले लड़कों को सबक सिखाने के लिए 1090 पर महिलाएं या छात्राए को करनी होगी कॉल, छात्राओं के 1090 पर कॉल करने के बाद पुलिस लेगी मनचलों की खेर-खबर, 1090 पर कॉल करने वाली महिलाएं-छात्राओ की पहचान रखी जायेगी गुप्त।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks