मिशन किसान कल्याण“ के अन्तर्गत विधानसभावार प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित हुए कार्यक्रम

“मिशन किसान कल्याण“ के अन्तर्गत विधानसभावार प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित हुए कार्यक्रम

सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर विभिन्न उपलब्धियों के बारे जनसामान्य को दी गई जानकारी

एटा। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में “मिशन किसान कल्याण“ के रूप में जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड में किसानांे के हित में व उनकी आय में वृद्धि हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत किसान कल्याण मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान उत्पादक संगठनों व प्रगतिशील किसानों की सहभागिता रहीं, तो वहीं स्टाल के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने विकासखण्ड शीतलपुर में आयोजित कृषक गोष्ठी एवं मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने चार वर्ष के शासनकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय विकास कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है। उन्होंने किसान भाईयों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लें, साथ ही अपना पंजीकरण भी अवश्य कराएं।

इस अवसर पर जनपद के विकासखण्ड शीतलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 370 कृषक, सकीट में 340, मारहरा में 385, निधौलीकलां में 365, अवागढ़ में 325, जलेसर मंे 343, अलीगंज में 362, जैथरा में 315 कृषकों सहित कुल 2805 कृषकों ने किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान साइकिल विद आईस कन्टेनर मछली विक्री हेतु, कृषि तथा अन्य विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूलकिट्स वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने विकासखण्ड परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर चेयरमैन निधौलीकलां देवलाल लोधी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ एसपी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, भारी संख्या में किसान भाई आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks