एक दिवसीय गोष्ठी एवं शिविर का आयोजन-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

एटा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड शीतलपुर क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीराजपुर में  को एक दिवसीय गोष्ठी एवं शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माननीय श्री प्रेमलता वर्मा डेबिड पत्नी माननीय श्री विपिन कुमार डेविड सदर विधायक एटा द्वारा किया गया।
डॉ राखी चौहान, मिस अलका गुप्ता, मिस प्रतिमा, मिस लक्ष्मी (सोशल वर्कर), श्रीमती अनार देवी, श्रीमती धन देवी द्वारा विद्वत मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
तदोपरांत डॉ एस एस ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि महोदया एवं मातृशक्ति का गुलदस्ता बुके देकर स्वागत किया गया। शिविर में पशुपालकों की आय दोगुना करने, संतुलित आहार, कृमि नाशक दवा पान का उपयोग, पशुओं के बच्चों को बचाने पर बल दिया गया। डॉ एस पी सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया एवं सेट शॉर्टेड सीमन से अपने को गोवंश को गरभित करने की सलाह दी।
डॉक्टर विकेंद्र सिंह द्वारा पशुओं को रखरखाव एवं उत्पादन के बारे में बताया। डॉक्टर सुबोध कुमार द्वारा पशुओं के क्रमी/पैरासाइट के बारे में बताया गया।  पुष्पेंद्र सिंह द्वारा नस्ल सुधार के बारे में बताया गया।
 डॉ एस एस ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को विभिन्न स्टॉल पर भ्रमण कर पशुपालकों को दवा एवं मिनरल मिक्सर का वितरण किया गया एवं टैगिंग की ऑनलाइन उपयोगिता , गोवर की उपयोगिता, एवं खून की जांच जांच के बारे में डॉ धर्मेंद्र सिंह द्वारा दी गई।
मुख्य अतिथि महोदया द्वारा अधिक से अधिक गोवंश को बचाने पर जोर दिया गया। गौमाता में 36 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है एवं विधिवत पूजन किया गया। गौ माता की पूजा करके गौरवान्वित किया। एवं पशुपालन द्वारा लगाया गया कैंप पर हर्ष एवं प्रसन्नता जाहिर की।
इस अवसर पर सुदूर अंचल से आए पशुपालकों एवं मुख्य अतिथि की टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण पेश किया। श्री सुधीर तोमर ने पशुपालन एग्रीकल्चर का महत्व बताया डॉ प्रनवेंद्र द्वारा बताया गया कि गोवंश को गौशाला से ले जाने पर ₹900 प्रति माह मिलेंगे। इस अवसर पर डॉ मनीष मिश्रा, डॉ नितिन कुमार द्वारा पशुओं का उपचार किया गया। श्रीमती माधुरी देवी, श्री योगेश कुमार, श्री दिनेश बाबू, श्री संदीप कुमार, आकाश ,सत्येंद्र, शैलेंद्र, अनिल कुमार, प्रवीण फार्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks