*एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता,चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*गिरफ्तारी:-* दिनांक 20.03.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ खैरपुरा रोड के पास से समय करीब 02.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर *मु.अ.सं- 28/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. परवेज उर्फ़ लाला पुत्र इकलाख निवासी मु0 मेवाती थाना अलीगंज जनपद एटा
*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस
*गिफ्तार करने वाला पुलिसबल-*
1- थानाध्यक्ष श्री नरेश सिंह
2- का0 योगेंद्र कुमार
3- का0 अंकित खोखर