
कई गाड़ी फोर्स लगाकर सरकार ने सुबह से ही नयाबांस के बाग को सरकार ने छावनी बना दिया था उसके बाद भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कई घंटों तक महापंचायत सफतापूर्वक चली
स्थानीय समस्याओं के समाधान को एक सप्ताह का समय दिया दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 18.03.2021 को पूरे देश में चक्का जाम होगा
आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.03.2021 को नयाबांस के बाग में किसान महांचायत की घोषणा से सरकार के हाथ पैर फूल गए सुबह से ही सरकार ने मिरहची, पिलुआ, मारहरा थाने सहित कई गाडियां फोर्स लगाकर बाग को छाबनी बना दिया था उसके बाद भी क्रांतिकारी साथियों के सहयोग की बजह से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा के गांव नयाबांस के बाग में सफतापूर्वक किसान महांचायत का आयोजन किया गया उक्त किसान महांचायत में किसानों ने किसान बिरोधी अघ्यादेशों सहित राजवाह, नहरों में टेल तक पानी, किसानों की गेंहू की फसल आने से पहले ही भरपूर मात्रा में वारदाना की उपलब्धता के साथ ही मण्डी में लूट करने वाले वयापारियों सहित लंबित समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली करने वाले अधिारियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल जेल भेजा जाए सहित जनपद, प्रदेश की मांगो को प्रमुखता से उठाते हुए तय किया गया कि अगर शासन प्रशासन ने किसानों की लम्बित समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में नहीं किया गया तो प्रदेश के किसान 26.03.2021 को प्रातः 11 वजे से प्रदेश सहित पूरे देश में चक्का जाम कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्बेदारी शासन प्रशासन की होगी अंत में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित उपजिलाधिकारी सदर अबुल कलाम जी एवं क्षेत्राधिकारी सदर एटा इरफान नासिर खान जी को ज्ञापन सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
1- तीनों काले कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों को खरीदने का गारंटी कानून हब बनाया जाए।
2- स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को पूर्ण रुप से लागू किया जाए। जिसमे गेंहू 5000, धान 5000, मक्का 3000, बाजरा 3000, सरसो 7000, आलू 2000 व दूध 100 रुपए लीटर के हिसाब से किसानों को मूल्य मिल सके।
3- किसान सम्मान निधि योजना का प्रतिमाह ₹10000 किया जाए ताकि किसानों के घर की रसोई का खर्चा चल सके।
4- किसानों को विद्युत सप्लाई पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर 24 घंटे मुक्त की जाए।
5- सरकारों की गलत नीतियों की वजह से किसान कर्जदार हुआ है इसलिए सभी किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा मुक्त किया जाए।
6- भूमि विकास बैंक ने जालसाजो की मदद से जनपद एटा में ही लगभग 10000 किसानों की जमीन को नीलाम करने का षड्यंत्र चल रहा है जिसे रोकते हुए उनकी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए।
7- पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश का कुछ भूभाग लेते हुए प्रदेश का गठन कराया जाए।
8- उत्तर प्रदेश में सरपंच प्रणाली लागू की जाए ताकि किसान मजदूर छोटे-छोटे विवादों की वजह से अदालतों की आजीवन लगाने वाले चक्करों से बच सकें।
9- उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं उन समस्याओं का हल कराके समय से कार्य न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
10- रजवाहो एवं नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए और सफाई के नाम पर हो रहे घोटालों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
11- लॉकडाउन व किसान आंदोलन के समय उत्तर प्रदेश सहित देश के पुलिस विभाग ने किसान मजदूरों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया है जिससे आम जनमानस में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।पुलिस का यह घटिया रवैया बदलवाकर किसान मजदूर जो देश के असली भाग्य विधाता हैं उनको सम्मान दिलाने का काम करें।
ज्ञापन न0 -2
1 :- जनपद के किसानों का गेहूं सरकारी रेट पर विके जिसके लिए पर्याप्त वारदाना गेहूं की फसल आने से पूर्व मंगाया जाए एवं जनपद का गेहूं खरीद लक्ष्य को कम से कम करीब 100 गुना बढ़ोतरी की जाए ताकि सभी किसानों को उचित मूल्य मिल सके एवं मण्डी मे होने वाली लूट से किसान को वचाया जा सके तथा मण्डी के अंदर एक भी गेहूं का दानासरकारी रेट से कम पर खरीद करनेवाले ब्यापारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए जेल भिजवाया जाए।
2 :- माचुआ राजवाह, रार माईनर, हिम्मतपुर से लेकर माईनर मैं चमकरी तक, सकरौली राजबाह, जलेसर के पास नगला घनश्याम- दौलतपुर मुस्की – न0 जीवाराम – न0 महासुख पर स्थिति लौधीपुर राजबाह सहित जनपद के सभी नहर राजवाहों मैं टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
3 :- माचुआ राजबाह स्थिति एल0 जी0 सी0 (हजारा नहर) पर सैफन की तत्काल सफाई कराकर, कट – खांदी को मजबूती से बंद कराकर सिंचाई खण्ड अलीगढ़ को सख्ती के साथ निर्देश दे कर राजवाह की छमता के अनुसार 180 क्यूसेक पानी छोडबाकर टैल तक पानी पहुंचाया जाए तथा सफाई के नाम पर हर साल हो रहे घोटाले की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाए।
4 :- वैवर ब्रांच नहर पर स्थिति गांव अम्रतपुर पर पुल बनबाया जाए एवं बैबर ब्रांच , समानांतर लोअर गंगा कैनाल (हजारा नहर) आदि को पक्का होने से तत्काल रोका जाए ताकि वाटर लैविल नीचे न जा सके।
5 :- जलेसर क्षेत्र के गांव किसर्रा एवं खानपुर मैं खारे पानी की गम्भीर समस्या है उक्त गांव को जमो स्थिति पानी की टंकी से पानी की सप्लाई की जाती थी पाईप लाईन खराब होने की बजह से सप्लाई बंद है तत्काल समाधान कराया जाए।
6 :- पिलुआ, मुईउद्दीनपुर, मारहरा, मिरहची, आई0 टी0 आई सहित सभी फीडरों पर मानक के अनुरूप ट्यूवेल को सरकार के हिसाब से कम से कम 10 घण्टे एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 18 घण्टे निर्वाध विधुत सप्लाई दिलाई जाए।
7 :- गृमीण बैंक धिरामई – मारहरा, कैनरा बैंक गिरोरा, मिरहची एवं मारहरा सहित जनपद की बैंको मैं दलालों की ब्रहद सक्रियता की बजह से कमीशन के नाम पर किसानों से लूट हो रही है इसे तत्काल रोका जाए।
8 :- आवारा गाय एवं सांडो सहित नीलगाय, जंगली सूअर क अत्याचार से निजात दिलाने हेतु गऊशाला एवं पशुबाड़े बनबाकर उपरोक्त जानवरों को पकडवाकर बन्द करवाया जाए।
9 :- गांव नयावांस के शहीद रामप्रसाद जी के नाम शहीद स्मृति गेट एवं शहीद स्मारक का तत्काल निर्माण कराया जाए।
10 :- पशु अस्पताल नयावांस पर पर्याप्त चिकित्सक एवं पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तत्काल कराई जाए।
11 :- नहर स्थिति रतनपुर पुल पर मिरहची एवं मारहरा थाने की पुल के दोनो तरफ पुलिस चोकी बनी हुई हैं जिनकी पर्याप्त ब्यबस्था कराकर 24 घंटे पुलिस की उपलब्धता कराई जाए जिससे आये दिन होने बाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
12 :- पीएसी से मारहरा रोड सहित जनपद की सभी सडकों के फुटपाथों को साफ कराकर समतल कराया जाए ताकि अंधेरे में साईकिल एवं मोटरसाइकिल पर चलने वाले किसान मजदूरों का जीवन सुरक्षित रह सके।
13 :- मोहनपुरा मण्डी मैं मटर के किसानों की कटौती के नाम पर बडी लूट की जा रही है इसे तत्काल रोका जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र सास्री राष्ट्रीय महासचिव, अनिल सौलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, जुगेद्र यादव युवा राष्ट्रीय महासचिव, अनिल प्रधान, वेद यादव, राजीव सोलंकी, संदीप यादव, रबी यादव, डा0 राजपाल वर्मा, आशुतोष, पवन यादव, राहुल, बाबूराम वर्मा, रामबीर सिंह, महेश, बबलू नागर, करन दिवाकर, पातीराम वर्मा, देवव्रत, दीपिका सिंह, सीमा देवी, सुनीता देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।