शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने के दौरान बड़ा हादसा जहरीली गैस बनने से पांच लोगों की मौत

*#Agra….* *शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने के दौरान बड़ा हादसा* *◾जहरीली गैस बनने से पांच लोगों की मौत* ◾खेलते समय 10 वर्ष का बच्चा शौचालय के गड्ढे में गिर गया ◾बचाने के लिए एक के बाद एक चार लोग गड्ढे में गए आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। खेलते समय 10 वर्ष का बच्चा शौचालय के गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक चार लोग गड्ढे में गए। पानी भरा होने के चलते गड्ढे में बच्चा डूबने लगा। जिसके बाद उसके दो भाई गड्ढे में कूदे वह भी डूबने लगे तो उनके परिवार का ही एक चाचा भी गड्ढे में उतर गया। पड़ोस का एक युवक भी उन्हें बचाने के लिए गड्ढे में उतर गया। एक के बाद एक पांच लोग गड्ढे में गिर गए और बेहोश हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सभी को गड्ढे से बाहर निकाला, गंभीर अवस्था में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। चार को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया, जहां चारों की भी मौत हो गई। *

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks