74 पेटी अवैध ग़ैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब कीमत करीब 5 लाख रुपए आरोपी के घर से बरामद, दो आरोपी पुलिस बल को देख मौके से फरार

एटा ~ अलीगंज पुलिस की छापामार कार्यवाही, हरियाणा से तस्करी कर आगामी चुनावों में वितरित करने को लाई गयी 74 पेटी अवैध ग़ैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब कीमत करीब 5 लाख रुपए आरोपी के घर से बरामद, दो आरोपी पुलिस बल को देख मौके से फरार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा तस्करी हेतु लायी गयी 74 पेटी अवैध ग़ैरप्रान्तीय शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नकटई खुर्द में ग्राम पंचायत चुनाव में वितरित करने को हरियाणा से तस्करी करके लायी गयी अवैध शराब समय करीब 23.00 बजे बरामद की गयी। मौके से 74 पेटी अंग्रेजी अवैध गैरप्रांतीय शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रान्त से सस्ते दर पर शराब खरीद कर लाये है जो आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में आस पास के गाँव में वितरित करते। इस संबंध में फरार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं- 89/2021 धारा 60, 63, आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

फरार अभियुक्तों का नामपता:-
1- मुनेश पुत्र स्व0 बलन्त सिंह निवासी नकटई खुर्द थाना अलीगंज जनपद एटा।
2- अज्ञात।

बरामद माल का विवरण:-
1- 74 पेटी गैरप्रांतीय अवैध शराब (कीमत करीब 5 लाख रुपए)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक संजय सिंह
2- उपनिरीक्षक भोला सिंह
3- आरक्षी 1207 पिन्टू कुमार
4- आरक्षी 766 तरूण कुमार
5- आरक्षी 1213 उमंग चौधरी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks