
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 16.03.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र राम सिंह निवासी नगला डूडा थाना कोतवाली देहात एटा सम्बन्धित केस न0 334/2004 धारा 25/27 आयुध अधिनियम को उसी के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1-दिलीप कुमार पुत्र राम सिंह निवासी नगला डूडा थाना कोतवाली देहात एटा