वेक्सीन समय पर जैथरा स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर मुफ्त में लगवाए

संसदीय स्वास्थ्य मेला सम्पन्न
एटा।जैथरा , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सी एम ओ एटा द्वारा भारत सरकार की अरोग्य मिशन के तहत सभी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके उसी के अंतर्गत फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के अथक प्रयास से स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन हुआ, जिसमें सांसद जी द्वारा भारत सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रचारित करते हुए कहा, जब पूरा विश्व कोरोना से झूझ रहा था तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड से कड़ा मुकाबला करते हुए कोविड को हराने के कगार पर है जैसा कि विदित हो विश्व के वह देश जो स्वास्थ्य सेवाओं में नम्बर एक पर थे उन देशों की स्थिति दयनीय स्थिति थी जबकि भारत ने मुकाबला भी किया और वेक्सीन भी बनाई ।
वेक्सीन को लेकर बताया हर गांव में अब आप लोगो को प्रचार प्रसार करना है जिससे वह सभी लोग जो साठ साल से ऊपर हो उन्हें मुफ्त वेक्सीन व उन पेंतालिस वर्ष से ऊपर के लोग जिन्हें कोई भी वीमारी है उन्हें भी वेक्सीन समय पर जैथरा स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर मुफ्त में लगवाए ।
इसी क्रम में जिलाधिकारी एटा ने भी अपने सम्बोधन में कहा हमारे देश की वेक्सीन गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छी है आप लोग विना झिझक के वेक्सीन को लगवाए ।
इस कार्यक्रम में जिले के तमाम उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।जिसमें अलीगंज विधायक सत्य पाल सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह चौहान व तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks