04 अभियुक्त जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 2540 रुपये व ताश पत्ते बरामद

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता 04 अभियुक्त जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 2540 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में दिनांक 11.03 2021 थाना मारहरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को राजेश पंडित का बाग मोती की सराय से समय करीब 16.40 बजे जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सं0 68/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत* कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. अवधेश पुत्र हरि सिंह
  2. राजेश पुत्र जवाहर सिंह
  3. बाबू जी पुत्र दीपचन्द्र
  4. प्रेमवीर पुत्र नारायण सिंह समस्त निवासीगण मोती की सराय थाना मारहरा जनपद एटा।

बरामदगी-
1- 2540 रुपये व ताश पत्ते

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री अभिमन्यू शर्मा
  2. का0 बिजेन्द्र सिंह
  3. का0 जगवीर सिंह
  4. का0 कृष्ण कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks