
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, एक टॉप-10 अपराधी मतेन्द्र पुलिस मुठभेड के बाद अवैध असलहा कारतूस व कच्ची शराब सहित गिरफ्तार, कई आपराधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों व अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक टॉप-10 अभियुक्त को एक तमंचा 315, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस व 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब 19.25 बजे लालपुर जखा रोड पर प्राईमरी विद्यालय लालपुर के पास से एक शातिर टॉप-10 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के बाद 01 अवैध तमंचा, 02 कारतूस जिंदा, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0 109/21 धारा 307 भादवि (पु0मु0) व मु0अ0स0 110 /21 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 व मु0अ0स0 111/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- मतेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी लालपुर थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी-
- 01 तमंचा 02 कारतूस जिन्दा, 01 खोखा कारतूस 315 बोर
- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
अभियुक्त मतेंद्र का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 387/17 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना जैथरा एटा
- मु0अ0स0 388/17 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना जैथरा एटा
3- मु.अ.सं. 390/17 धारा 420, 411, 413, 467, 468, 471 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना जैथरा एटा
4- मु0अ0स0 109/2021 धारा 307 भादवि (पु0मु0) थाना जैथरा एटा
5- मु0अ0स0 110/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना जैथरा एटा
6- मु0अ0सं0 111/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना जैथरा एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री नितिन कुमार
- उ0नि0 श्री अनुज चौहान
- का0 राहुल लौर
- का0 सतेन्द्र कुमार
- चालक का0 सौरभ तोमर