
शर्मनाक घटना …
अखिलेश यादव के सहयोगियों ने बोला पत्रकारों पर हमला, कई घायल
मुरादाबाद । होटल रीजेंसी एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल पूछने पर बौखलाए उनके सहयोगियों व बाउंसरों न सिर्फ बेबजह पत्रकारों से अभद्रता की बल्कि लाख समझाने के बाद भी कई टीवी पत्रकारों पर हमला बोल निर्दयता पूर्वक मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया । घटना की वीडियो शोशल मीडिया में तेजी के साथ दौड़ रही है । घटना को लेकर देशभर के पत्रकारों में आक्रोश है ।