जैथरा थाना क्षेत्र में दबंगो ने महिला को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल

जैथरा थाना क्षेत्र में दबंगो ने महिला को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
एटा,
जनपद एटा में जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला भूड़ मैं कल दिनांक 10 ,03, 2021 को एक ही खानदान के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े ने इतना बड़ा रूप ले लिया।कि एक महिला को दबंगो ने घर में घुसकर जमीन पर डालकर मारपीट की, जिससे पीड़िता उमादेवी पत्नी रामसेवक गंभीर रूप से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। जिसमें थाना जैथरा में हुई घटना की एफ आई आर नंबर 107 /2021,धारा -323, 324 ,452 ,504, 506 मुल्जिमान अवधेश व रामचरण पुत्रगण किशोरी लाल, पंकज व पवन पुत्रगण ओम प्रकाश निवासी नगला भूड़ थाना जैथरा के नाम मुकदमा पंजीकृत हुआ है । जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल उमा देवी पत्नी राम सेवक यादव ने बताया कि कल दिनांक 10,03, 2021 को करीब 5 बजे साय खानदान के ही ओमप्रकाश जेठ, रामशरण देवर, अवधेश देवर ,पंकज व पवन पुत्रगण ओमप्रकाश, गुड्डी पत्नी ओमप्रकाश, राजबेटी पत्नी रामशरण ,अर्चना पत्नी अवधेश आदि ने प्रार्थीया व प्रार्थिया के पति रामसेवक ,कश्मीर सिंहआदि को लाठी-डंडों और रायफल से मारा पीटा, जिसमें कश्मीर सिंह के कुल्हाड़ी चेहरे पर लगी उनका चेहरा काफी फट गया,और रामसेवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। और उमा देवी के सर में रायफल की नाल से कई बार,बार किया , जिससे उमा देवी के सर में तीन स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं ।तथा माथे पर चोट ,सीधा हाथ ,देडे हाथ में लाठी डंडा की चोटें आई हैं ।सीधे व देडे पैरों में गंभीर रूप से चोटें आई हैं। उमादेवी की रीड की हड्डी में भी चोटआयी हैं। घायल उमा देवी ने बताया कि अबधेशऔर रामसरन दबंग व गलत प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं ।यह लोग आए दिन गांव में खुराफात करते रहते हैं ।इन लोगों ने मेरी पुत्रियां सोनी और रेनू को घर में बंद करके जमके डराया धमकाया है ।यह लोग इतने दबंग हैं कि गांव में सन 2002 में भी रामचरण, अवधेश और ओमप्रकाश ने नवरंग के घर में आग लगा दी थी और उसका पूरा घर जलकर राख हो गया था। सन 2008 में अवैध तमंचा बनाने की इन लोगों की फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी। इसका मुकद्दमा थाने में दर्ज है। रामशरण ने एक महिला के साथ गांव में पूर्व में छेड़छाड़ जैसी घटना कर चुका है।अवधेश रामचरण और ओमप्रकाश ने उमा देवी को घर में घुसकर ,जमीन पर डालकर मारा -पीटा।पीड़िता उमा देवी ने श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि उक्त मुल्जिमानों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसी कार्रवाई की जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks