
एटा जनपद पुलिस को आज उस समय एक बहुत बड़ी सफलता मिली जब हरियाणा गुड़गांव से एंबुलेंस में छुपा कर लाई जा रही 50 पेटी शराब थाना कोतवाली देहात पुलिस पर स्क्वायर टीम के सहयोग से जीटी रोड पर बरामद की गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एंबुलेंस में अवैध शराब की तस्करी हो रही है एटा पुलिस ने इस एंबुलेंस को जीटी रोड पर रोकने का प्रयास किया लेकिन यह एंबुलेंस चालक भगा ले गया उसके बाद में ओवरटेक कर इस गाड़ी को पकड़ा गया हॉट पूछताछ में चालक ने बताया कि एंबुलेंस में शराब रखी हुई है यह शराब बड़ी होशियारी से एंबुलेंस में बनाई गई एक केबिन में रखी गई थी पुलिस ने एंबुलेंस के चालक व उसके मालिक को गिरफ्तार किया जिन लोगों ने बताया कि यह शराब वैल्यू गुड़गांव से इटावा के लिए पंचायत चुनाव के मद्देनजर मांग पर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे यह एंबुलेंस ग्वालियर के एक नामी अस्पताल की बताई जा रही है पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा इसके सूत्र कहां तक जुड़े हैं इसकी भी जानकारी की जा रही है एटा से निशा कांत शर्मा की रिपोर्ट