पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 26 तमंचे (बने-अधबने), 4 जिन्दा व 8 खोखा कारतूस, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

एटा ~ जिले का कुटीर उद्योग कहे जाने अवैध असलहा कारोबार पर एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते दो पेशेवर शातिर असलहा तस्कर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 26 तमंचे (बने-अधबने), 4 जिन्दा व 8 खोखा कारतूस, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुये दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.03.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव लालपुर, काली नदी पुल के पास झाड़ियों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब 19.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से 19 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, पांच तमंचे 315 बोर (अधबने), 4 जिन्दा व 8 खोखा कारतूस 315 बोर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण करके 2500 से 3000 रुपयों में आसपास के जिलों में बेचते हैं। इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर धारा 5/25 आर्म्स एक्ट, धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व धारा 307 भादंवि (पु.मु.) में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट:- अभियुक्त शातिर किस्म के पेशेवर अपराधी हैं, पूर्व में भी कई बार शस्त्र फैक्ट्री के मामलों में जेल जा चुके हैं, साथ ही दोनों के विरुद्ध अलग-अलग न्यायालयों से गैर जमानती वारंट भी जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. ललित पुत्र रामकिशन निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा एटा
    2- ईश्वर अली पुत्र दीन मोहम्मद निवासी उपरोक्त।

अभियुक्त ललित का आपराधिक इतिहास-
1- मुअसं- 337/18 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
2- मुअसं- 16/10 धारा 147, 323 भादंवि
3- मुअसं- 261/10 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
4- मुअसं- 77/12 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट।
5- मुअसं- 93/21 धारा 307 भादवि (पु.मु.)
6- मुअसं- 94/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट।
7- मुअसं- 95/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट।

अभियुक्त ईश्वर अली का आपराधिक इतिहास-
1- मुअसं- 414/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
2- मुअसं- 417/10 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट।
3- मुअसं- 93/21 धारा 307 भादवि (पु.मु.)
4- मुअसं- 94/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट।
5- मुअसं- 96/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट।

बरामद माल का विवरणः-
1- 19 तमंचे 315 बोर
2- 2 तमंचे 12 बोर
3- 05 तमंचे 315 बोर (अधबने)
4- 4 जिन्दा, 8 खोखा कारतूस 315 बोर।

  1. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks