वैक्सीनेशन अभियान की तेज होगी रफ्तार, अगले चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को खुराक देने की तैयारी

वैक्सीनेशन अभियान की तेज होगी रफ्तार, अगले चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को खुराक देने की तैयारी

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान अब और रफ्तार पकड़ने वाला है. दूसरे चरण के तहत अभी तक 60 साल से ऊपर और 45 साल से ऊपर गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीका लग रहा था. अब सरकार अगले चरण में 50 साल से ज्यादा के लोगों को भी कोरोना का टीका लगाने की तैयारी में है.

विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूहों की लिस्ट के अनुसार, अगले चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ितों को टीका लगेगा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक अधिकारी ने कहा, भारत एक बड़ा देश है. एक साथ 1.3 बिलियन लोगों का टीकाकरण संभव नहीं है. हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वॉरियर्स को प्राथमिकता पर पहले टीका लगाया गया क्योंकि इन लोगों को संक्रमण का सबसे ज्यादा जोखिम था. अब सामान्य आबादी को भी टीका लगाया जा रहा है, जो एक बड़ी संख्या है. इसलिए उम्र के आधार पर टीका लगाने के लिए लोगों को बांटा गया है.

देशभर में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ था. अब तक 2.56 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. इनमें 46 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 13 लाख से ज्यादा टीके की खुराक दी गई. तीसरे चरण में टीकाकरण की रफ्तार और तेज हो सकती है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks