अपह्रता को किया सकुशल बरामद

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/21 धारा 363 भादवि से सम्बंधित अपह्रता को किया सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/2021 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 22.02.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की पुत्री को दिनांक 19.02.2021 को समय लगभग 8.00 बजे प्रताप बहला फुसलाकर ले गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/2021 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। *बरामदगी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपह्रता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 08.03.2021 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्रता को मुखिबर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैन्ड एटा से बरामद कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद करने वाला पुलिस बल-
1.उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह
2.का0 रामेन्द्र सिंह
3.म0का0 रुचि यादव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks