ग्राम पाठशाला ने एटा में जगाई हर गाँव लाइब्रेरी की अलख

ग्राम पाठशाला ने एटा में जगाई हर गाँव लाइब्रेरी की अलख

एटा।आज दिनांक 07 मार्च 2021 को टीम ग्राम पाठशाला, ने एटा जनपद के ग्राम बरौलिया में मिशन लाइब्रेरी के तहत जन जागरण अभियान चलाया। ग्राम पाठशाला का मिशन है कि हर गांव एक लाइब्रेरी के तहत भारत के गांव 2 में लाइब्रेरी खुले जहां गांव के बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सके हर गांव का युवा अपने गांव में दिल्ली मुखर्जी नगर की तर्ज पर तैयारी करें। ग्राम पाठशाला इसमे सिर्फ जन जागरण करती है गाँव के लोगो द्वारा गाँव के सहयोग से ग्राम वासियो के लिए इसमे सहयोग कर लाइब्रेरी खोली जाती है,

*आज ग्रामवासियों की तरफ से एटा जिले अभी SDM बने सौरभ यादव व उनके भाई कस्टम ऑफिसर गौरव यादव को सम्मनित भी किया। ग्राम पाठशाला टीम के सदस्य व कार्यकम के आयोजक पवन यादव ने बताया कि आज गांव में जन जागरण हेतु दिल्ली से टीम के सदस्य श्री लांल बाहर, के पी सिंह गुर्जर, सतीश , रामवीर, देवराज, डॉ0 अजयपाल नागर, सतेंद्र चौधरी, श्री अम्बरीष राठौर, अध्य्क्ष, बार एसोसिएशन अलीगंज, होशियार सिंह चौहान, रामोतार चौहान, गजेंद्र चौहान, ओमप्रकाश लेखपाल, फूल सिंह, दिलीप चौहान, अहिवरन सिंह, शिशुपाल चौहान, सोबरन सिंह चौहान,महाबीर चौहान, दीपक प्रधान, ज्वाला प्रसाद शर्मा, ओमवीर शर्मा, नानक चंद, रमले जाटव, राजकुमार, सौरभ, बाजितपुर से प्रमोद मिश्रा, कैप्टन राजपाल चौहान, क्रांति चौहान, सोनू चौहान, टिकथार प्रधान रामवीर सिंह, कठिगरा प्रधान लायक सिंह, अजय, प्रवीण, जालिम नगला से योगी, आमोद, पुसारी, पटसुआ से श्याम मोहन सिंह, नगला मोहन से प्रबंधक श्री सुखवीर सिंह धुमरी से स्कूल संचालक पंकज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, एटा से लालू यादव आदि दर्जनों आस्पपस गांव के निवासी उपस्थित रहे।

प्रोग्राम में गांव के बच्चो ने SDM में पद पर चयनित हुए सौरभ यादव से संवाद किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में पूछा , पढ़ाई कैसे हो, लाइब्रेरी के अभाव में कैसे गांव में रहकर पढ़ाई की जा सके, सौरभ ने बच्चो के साथ संवाद कर बच्चो का उतसाहवर्धन किया। और बार 2 समय मिलने पर गाँव आकर बच्चो के उत्शावर्धन करने का वादा किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks