भारत ने बनाया कोरोना कवच, एंटीबॉडी का पता लगाने वाली स्वदेशी किट ‘एलीसा’ तैयार*

*भारत ने बनाया कोरोना कवच, एंटीबॉडी का पता लगाने वाली स्वदेशी किट ‘एलीसा’ तैयार*

देश में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है. देश में कोरोना वायरस के हर रोज नए मामले देखे जा रहे हैं. वहीं कोरोना वायरस की जांच को लेकर अब भारत ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. भारत ने कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने वाली टेस्टिंग किट को विकसित कर लिया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया है कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए पहली स्वदेशी एंटी-सार्स-सीओवी-2 मानव आईजीजी एलीसा टेस्ट किट को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है.

पुणे में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए स्वदेशी आईजीजी एलीसा टेस्ट ‘कोविड कवच एलीसा’ को विकसित किया है. वहीं आईसीएमआर ने एलीसा टेस्ट किट के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जाइडस कैडिला के साथ भागीदारी की है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks