
लखनऊ में दोबारा करोना होने से दर्ज हुई पहली मौत, हड़कंप…
लखनऊ : पहले संक्रमित हो चुके मरीजों को कोरोना वायरस दोबारा चपेट में ले रहा है. ऐसे में लोगों में हड़कंप है. केजीएमयू के एक डॉक्टर की बुजुर्ग मां दोबारा वायरस की गिरफ्त में आ गईं. उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया. शनिवार को इलाज के दौरान ही महिला की मौत भी हो गई. वहीं, स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहा है. शहर में दोबारा संक्रमण से मौत का यह पहला मामला प्रकाश में आया है.