
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता,उपेक्षापूर्ण कार्य द्वारा मृत्यु कारित करने के सम्बंध में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 25/2021 धारा 279, 338, 427, 304A भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अमित पुत्र भगवानदेव उर्फ मंगूलाल दुबे निवासी मो0 काजी कस्वा व थाना अलीगंज जनपद एटा को समय 9.35 बजे दिनांक 06.03.2021 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- अमित पुत्र भगवानदेव उर्फ मंगूलाल दुबे निवासी मो0 काजी कस्वा व थाना अलीगंज जनपद एटा
गिरफ्तारी करने अधि/कर्म0 गण
- SHO श्री सुभाष सिंह कठेरिया
- SI श्री राम सिंह
- HC विनोद कुमार
- का0 अनुज कुमार