
एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका उम्र करीब 12 को बहला फुसलाकर भगा ले जाना तथा अपह्रता/पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ नन्हेलाल पुत्र श्री कन्हीलाल निवासी छिछौरा थाना ढोलना जिला कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 12.02.2021 को वादी श्री मुकेश चन्द्र पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम पहरा थाना बागवाला जिला एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 11.02.2021 को वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 12 वर्ष अपनी दादी के साथ कस्बा करतला गयी थी। जिसे अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ नन्नेलाल पुत्र कन्हईलाल निवासी छिछोरा थाना ढोलना जिला कासगंज करतला से भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं- 26/2021 धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट* बनाम नन्हेलाल पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मुकदमा उपरोक्त के आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.03..2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त नन्हेलाल पुत्र श्री कन्हीलाल निवासी छिछौरा थाना ढोलना जिला कासगंज करतला थाना बागवाला एटा से समय करीब 19.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1-धीरेन्द्र उर्फ नन्हेलाल पुत्र श्री कन्हीलाल निवासी छिछौरा थाना ढोलना जिला कासगंज
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- है0का0 धीरी सिंह
3- है0का0 प्रदीप कुमार