
एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपिक डाउनलोडिंग से संबंधित योजना का शुभारम्भ किया था, जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान जोडे गए नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है) को ई-ईपिक डाउनलोड किए जाने की सुविधा प्रदान की गई थी।
उन्होनें कहा कि जनपद में अभी अधिकांश नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है) द्वारा ई-ईपिक डाउनलोडिंग से संबंधित कार्यवाही नहीं की गयी है। समस्त नये मतदाताओं से आग्रह है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने ई-ईपिक को डाउनलोड करें। मतदाताओं की जागरूकता एवं सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पदाभिहित स्थलों/पोलिंग स्टेशनों पर दो कैम्प यथा 07 मार्च, 13 मार्च को आयोजित किये जायेगें। नये मतदाताओं जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है से आग्रह है कि वे उक्त आयोजित किए जा रहे कैम्प दिवस का ई-ईपिक डाउनलोडिंग हेतु लाभ उठाएं।