
अलीगढ़।आज सदर विधायक संजीव राजा जी के द्वारा अलीगढ़ शहर में ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हुए ,भगवान परशुराम जी के नाम पर कंपनी बाग पर द्वार का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण समाज के प्रबुद्ध लोगों के मध्य संपन्न हुआ ,इस शुभ अवसर पर बिट कंप्यूटर एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन मनीष शर्मा बिट, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित, युवा ब्राह्मण नेता प्रदीप गौड़ शिक्षक नेता डॉ प्रशांत शर्मा ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति भेंट कर ,संपूर्ण समाज की तरफ से उनका अभिनंदन व आभार व्यक्त किया