
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 04 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 2300 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को 2300 रुपये व तास पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 06.03.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को 2300/- रुपये व ताश के पत्ते सहित ग्राम अलीपुर की मढ़ैया के पास से समय करीब 01.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु0अ0सँ0 30/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
- इंतजार पुत्र असफाक
- सहरोज पुत्र इसरार
- खुर्सीद पुत्र हनीफ
- पप्पू खां पुत्र अलीजान खां निवासीगण ग्राम अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा। बरामदगी–
1- 2300 रुपये व तास के पत्ते।