
एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा अपह्रता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु.अ.स. 170/2018 धारा 363, 366 भादवि के अभियोग से सम्बन्धित अपह्रता / पीड़िता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 21.05.2018 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की सूचना दी कि वादी की पुत्री को छोटू आदि 03 व्यक्ति दिनांक 17.05.2018 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये हैं। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मु.अ.स. 170/2018 धारा 363/366 भादवि बनाम छोटू आदि 03 नफर* पंजीकृत किया गया। *बरामदगी-* दिनांक 06.03.2021 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्रता / पीड़िता को जनपद गौतम बुद्ध नगर हल्द्वानी रोड मकान तारा शर्मा के घर से समय करीब 01.00 बजे सकुशल बरामद कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाला पुलिस बल
- उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र सिंह
- आरक्षी अनिल कुमार
- महिला आरक्षी रीनू यादव