
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब भट्टी चलाते हुए 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 500 लीटर लहन बरामद। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा 500 लीटर लहन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.04.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कस्तूरपुरा का जंगल काली नदी के किनारे से कच्ची शराब बनाते 01 शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, लहन, व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित समय करीब 15.55 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0 86/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- रवि पुत्र भूमिराज निवासी मनिकापुरा थाना जैथरा जिला एटा
बरामदगी-
1- 25 लीटर कच्ची शराब
2- 500 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
3- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री नितिन कुमार
- उ0नि0 श्री जयकिशन कुमार
- आरक्षी जयवीर सिंह
- आरक्षी सतेन्द्र कुमार
आबकारी टीम - आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान
- प्रा0अ0सि. कुलदीप कुमार
- प्रा0आ0सि0 सैयद अशफाक अली
- चालक गिरजा शंकर शुक्ला