25000 रुपए के इनामिया सहित ओटोलिफ्टर गैंग के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटर साइकिलें तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000 रुपए के इनामिया सहित ओटोलिफ्टर गैंग के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटर साइकिलें तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों तथा वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 25000 रुपए के इनामिया सहित दो वाहन चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद 02 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को रुपधनी रोड़ के पास झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य अभियुक्त मौके से भाग निकले। जामातलाशी तथा मौके से चोरी की 02 मोटर साइकिलें, 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। सख्ती से पूछे जाने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि उनका एक सक्रिय गैंग है, जिसमें वो वाहन चोरी, लूटपाट आदि करते हैं, उन्होंने ये मोटर साइकिलें चोरी की थीं, जिन्हें आज बेचने की फिराक में थे। इस सम्बंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 87/21 धारा 307 भादवि (पु0मु0), मु0अ0सं 88/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं 89/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 90/21 धारा 41/102 सीआरपीसी व धारा 411, 414 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- रक्षपाल पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम रजपुरा थाना नयागंव जिला एटा (इनामिया 25 हजार रुपये)
2- शिवम दुवे उर्फ शिवा पुत्र सत्यप्रकाश नि0 म0न0 491 मौहल्ला सौतियान बच्चो के सामने वाली गली थाना कोतवाली जिला मैनपुरी।

अभियुक्त रक्षपाल का अपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0 2/21 धारा 379 भादवि0 थाना जैथरा एटा
2- मु0अ0सं029/21 धारा 457/380 भादवि0 थाना जैथरा एटा
3- मु0अ0सं037/21 धारा 380 भादवि0 थाना जैथरा एटा
4- मु0अ0सं0 315/18 धारा 379 भादवि0 थाना जैथरा एटा
5- मु0अ0सं0 03/16 धारा 376डी/452/506 भादवि0 थाना नयागांव एटा
6- मु0अ0सं0 13/11 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट थाना नयागांव एटा
7- मु0अ0सं0 99/13 धारा 364/392 भादवि0 थाना नयागांव एटा
8- मु0अ0सं0 129/10 धारा 3/25 ए.एक्ट थाना अलीगंज एटा
9- मु0अ0सं0 76/98 धारा 25 ए.एक्ट थाना नयागांव एटा
10- मु0अ0सं0 45/02 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना नयागांव एटा
11- मु0अ0सं0 150/08 धारा 307 आईपीसी थाना नयागांव एटा
12- मु0अ0सं0 153/08 धारा 3/25 ए.एक्ट थाना नयागांव एटा।

बरामदगीः-
1- 02 मोटरसाइकिलें चोरी की
2- 2 तमंचा, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार
2- उ0नि0 एस.के.निगम
3- उ0नि0 अनुज चौहान
4- का0 रोहित कुमार
5- का0 देवेन्द्र सिह
6- का0 लोकेश सेन
7- चालक का0 शीशपाल

एसओजी टीम-
1- एसओजी प्रभारी विनय कुमार शर्मा
2- हे0का0 वीरेन्द्र कुमार
3- हे0का0 वसन्त कुमार
4- हे0का0 भूपेन्द्र कुमार
5- हे0का0 अमित कुमार
6- चालक का0 दिनेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks