CM योगी ने गोरखपुर को दिया ₹130 करोड़ की सौगात, बोले- विकास के रथ पर सवार है गोरखपुर

CM योगी ने गोरखपुर को दिया ₹130 करोड़ की सौगात, बोले- विकास के रथ पर सवार है गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखुपर जिले को करीब 130 करोड़ 59 लाख रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. सीएम योगी ने 54.20 करोड़ रुपये लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 76.39 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुईं 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में हुआ.

मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि विकास का कोई दूसरा विकल्प नही हो सकता. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के साथ यूपी का भी लगातार विकास हो रहा है. साल 2014 में पीएम मोदी ने इस देश की जनता के सामने जो कहा था वो पूरा होने वाला है. इस प्रकार की योजना केंद्र सरकार ने बनाई थी वी पूरा होता दिखाई दे रहा है. 1990 में जो कारखाना बन्द हो गया था वो इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा. पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने यहां हताशा और निराशा पैदा कर दी थी. लेकिन अब यहां के लोगों को उम्मीदें जगी हैं.  उन्होंने कहा कि फर्टीलाइजर से जल्द ही धुंआ निकलेगा.

हम अब तक 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियां दे चुके हैं. दिल्ली और गोरखपुर के लिए पहले हवाई सेवा नहीं मिल पाती थी, कभी मिलती थी कभी बन्द हो जाती थी, लेकिन अब दिल्ली, कलकत्ता समेत कई जगहों के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी गई है. योगी ने कहा कि भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या आये थे लेकिन अब कोई भी हवाई मार्ग से श्रीलंका के साथ कहीं और भी जा सकता है.

गोरखपुर से लख़नऊ जाने के लिए पहले हमारे पास बस एक मार्ग था अब एक नया विकल्प भी जड़ गया है. गोरखपुर लखनऊ मार्ग अब 6 लेन का बनने जा रहा है. विकास के मार्ग में कोई अवरोध नही होना चाहिए. सीएम ने कहा कि गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क बनने जा रहा है. इसके बनने से करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks