देश में नेजल वैक्सीन का ट्रायल शुरू, सफल हुई तो सस्ता होगा टीकाकरण

देश में नेजल वैक्सीन का ट्रायल शुरू, सफल हुई तो सस्ता होगा टीकाकरण

वैक्सीन के मामले में भारत जल्द ही एक और सफलता दर्ज कर सकता है. कोवैक्सीन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने नेजल वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है. इस प्रोडक्ट का नाम BBV154 है. यह एक इंटरनेजल वैक्सीन है. बीती फरवरी को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने भारत बायोटेक को वैक्सीन का फेज 1 का ट्रायल करने के लिए मंजूरी दे दी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैक्सीन की ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए 10 लोगों को चुना गया है. बताया जा रहा है कि अब तक दो लोगों को यह वैक्सीन दी गई है. वैक्सीन पाने वाले दोनों व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हैं. यह जानकारी भारत बायोटेक ने दी है. खास बात है कि अगर यह वैक्सीन ट्रायल में सफल हो जाती है, तो देश में टीकाकरण प्रक्रिया आसान हो जाएगी. सुई का उपयोग न होने के कारण इस वैक्सीन को लेने के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति की जरूरत कम होगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks