CBSE बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा की डेट शीट बदली

CBSE बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा की डेट शीट बदली

सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. बोर्ड ने परीक्षा की डेट शीट में कुछ बदलाव कर दिया है. नए बदलाव के अनुसार 12वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर अब 13 मई की बजाय 8 जून को होगा.

वहीं, गणित का पेपर 1 जून को न होकर 31 मई को होगा. इसके अलावा वेब अप्लीकेशन के पेपर की परीक्षा तिथि भी बदल गई है. अब यह पेपर 2 जून को होगा. पहले 3 जून को होना था. वहीं, भूगोल का पेपर अब 3 जून को होगा, जो कि 2 जून को होना तय था.

10वीं की परीक्षा की डेट शीट में भी बदलाव किए गए हैं. गणित का पेपर अब 2 जून को होगा. वहीं, फ्रैंच का पेपर अब 13 मई के स्थान पर 12 मई को होगा. साइंस के पेपर की तिथि बदलकर अब 21 मई हो गई है. पहले यह 15 मई को होनी थी. इसके अलावा संस्कृत का पेपर भी अब 2 जून की जगह 3 जून को होगा.

12वीं की परीक्षा अब 14 जून को संपन्न होगी. आखिरी पेपर रिटेल एवं मास मीडिया का होगा. पहले यह पेपर 15 मई को होने वाला था. इसके साथ इतिहास के पेपर में भी बदलाव हुआ है. यह अब 10 जून को होगा. ताजा अपडेट के मुताबिक 13 मई से 16 मई के बीच 12वीं कक्षा का कोई पेपर नहीं है. 17 मई को अकाउंटेंसी का पेपर होगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks