
एम एस पी से कम पर एक भी दाना गेहूँ नही बेचेगे किसान कम पर खरीद करने वाले मण्डी के व्यापारियो पर कडी कार्यवाई कराएंगे
गेहूँ कटने से पहले क्रय केन्द्रो पर प्रयाप्त वर्दाना मंगाए साशन – प्रशाशन अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे किसान
आज दिनांक 05.03.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बेनर तले अवागढ के गांव वीननगर मे किसानों की बेठक आयोजित की गई
उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश के किसान तीनो अध्यादेशों के विरुद्ध लड़ रहे हैं और एम एस पी की गारंटी कानून की मजबूती के साथ मांग कर रहे हैं और वहीं आज हम लोगों ने तय किया है कि बर्तमान समय में किसानों की गेहूं की फसल आ रही है एटा जनपद सहित देश के किसान एक भी दाना एम एस पी से कम मूल्य पर नहीं बेचेंगे और अगर कृषि उत्पादन मण्डी समिति में किसी भी व्यापारी ने एक भी दाना सरकार द्वारा तय मूल्य से कम पर खरीदा तो अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खडे होकर व्यापारियों के विरुद्ध मुकद्दमें पंजीकृत करायेंगे इसलिए शासन प्रशासन गेहूं की फसल आने से पूर्व ही जिले को आवंटित लक्ष्य का बार्दाना गेंहू क्रय केन्द्रो को उपलब्ध कराने का काम करे और प्रशासन को जनपद के गेंहू खरीद करने के लक्ष्य को कम से कम 100 गुना बड़बाकर 100% किसानों का गेहूं क्रय करने का काम करे अगर ऐसा नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्बेदारी शासन प्रशासन की होगी।
तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि किसानों की हालात सभी प्रकार से बहुत खराब है हमारे जनपद में रेल चलती थी उसे भी बंद कर दिया है जिसे तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाए एवं अवागढ़ से निधोली कलां को जाने वाले रोड स्थित वीननगर पर रेलवे क्रोसिंग पर ओबर ब्रिज बनबाया जाए जिससे आने जाने वाले लोगों को रेलवे के जाम से बचा जा सके।
रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष एवं राजीव सौलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की सरकार एवं पूंजीपतियों की नजर किसानों की जमीन पर टिक गई है यह लोग एक गठजोड़ के तहत खेती किसानी को छीनना चाहते हैं जिसे देश के किसान नोजवान किसी भी हालात में वर्दाश्त नहीं करेंगे और आर पार की लडाई लडेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- बाबूराम वर्मा, दिनेश यादव, गीतम सिंह वर्मा, चरन सिंह वर्मा, राधेश्याम शर्मा, कमल सिंह पूर्व प्रधान, हाकिम सिंह वर्मा, रनवीर सिंह, भानू सौलंकी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।