केयरटेकर ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया

*राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन में बेरोजगार युवक द्वारा दो महीने का किराया देने में असमर्थता जताने पर केयरटेकर ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया*

*लखनऊ-*

लॉकडाउन में सरकार जहां किराए पर रह रहे लोगों से किराया लेने के लिए मना कर रही हैं वहीं इसके विपरीत लोग माकन का किराया लेने से बाज नहीं आ रहे हैं राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन में बेरोजगार युवक द्वारा दो महीने का किराया देने में असमर्थता जताने पर केयरटेकर ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है पीड़ित के मुताबिक श्याम विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज में स्थानीय निवासी रमेश के जरिए से एक मकान को किराए पर लिया था. रमेश उस मकान का रमेश केयरटेकर भी है वनराज के मुताबिक लॉकडाउन में बेरोजगारी के चलते वह दो महीने का 4,500 रुपये किराया नहीं दे सका. रमेश किराया देने के लिए दबाव बना रहा था आरोप है शनिवार शाम को रमेश घर पर आया और किराया देने का दबाव बनाने लगा इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा गुस्से में आकर रमेश ने चाकू से उस पर वार कर दिए जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
वहीं इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks