
भाजपा सरकार ने बिगाड़ा महिलाओं की रसोई का बजट- सुरेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता,इंटक उत्तर प्रदेश
मोदी नगर 04 मार्च बढ़ रही महंगाई ने गरीब आदमी तो क्या, मध्यम वर्ग के आदमी तक जीना मुश्किल कर दिया है । मगर भाजपा सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है । सरकार के कीमतें बढ़ने के तर्क तो देती है, मगर मह॔गाई को रोकने का एक भी उपाय नहीं है । सरकार द्वारा रसोई गैस के आये दिन कीमत वृद्धि से रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है । महिलाओं के अनुसार बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चलाना पड़ रहा है । महंगाई के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने भाजपा सरकार दोषी ठहराया है ।
बड़े- बड़े वाएदे करने वाली भाजपा, सरकार में आने के महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पायी है । आज किसान, मजदूर, असंगठित मजदूर, युवा व व्यापारी वर्ग की हालत बद से बदतर होती जा रही है । मजदूरों से बारह- बारह घंटे कार्य लिया जाता है, उनको चार घंटे का ओवर टाइम तक नहीं दिया जा जाता है । परिवार के पालन पोषण के लिए ये सब करना पड़ रहा है । आज गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर, अमीर होता जा रहा है । रोजगार समाप्त होता जा रहा है । देश सरकारी व्यवस्था निजीकरण किया जा रहा है । सरकार ने भी वाएदे किये थे कि वह देश में दो करोड़ लोगों को रोजगार देगी, ठेकेदारी प्रथा व रोजगार तो दूर मजदूर भुखमरी के कगार की तरफ जा रहा है । भाजपा सरकार ने चन्द पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए गरीब आदमी का शोषण किया जा रहा है । तीन महीने से किसान अपनी तीन काले कृषि कानूनों को आपस लेने की माँग को लेकर दिल्ली बार्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं चल रही है ।