ताजमहल में धमाके की धमकी के बाद सर्च, नहीं मिला बम, कॉल करने वाला फिरोजाबाद से गिरफ्तार

ताजमहल में धमाके की धमकी के बाद सर्च, नहीं मिला बम, कॉल करने वाला फिरोजाबाद से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में बम रखने की कॉल के बाद खाली करा लिया गया है. हालांकि, बम की खबर झूठी निकली है. बम रखने की कॉल आते ही सीआईएसएफ ने ताजमहल से अचानक पर्यटकों को बाहर निकाल दिया. इसे लेकर पर्यटकों और सीआईएसएफ के जवानों के बीच नोकझोक भी हुई. तलाशी के बाद ताजमहल को फिर से खोल दिया गया है.

बताया जा रहा है कि किसी ने पुलिस को ताजमहल में बम होने की सूचना दी थी. तुरंत पुलिस के आला अधिकारी ताजमहल के बाहर पहुंच गए. ताजमहल के दोनों गेट बंद किए गए और पर्यटकों को बाहर निकाला गया. इसके बाद ताजमहल के बाहर पुलिस और अंदर सीआईएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज किसी ने सूचना दी कि ताजमहल के पास बम रखा है, जो कुछ देर बाद ब्लास्ट हो जायेगा, आगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीओ सदर की अगुवाई में टीम के साथ ताजमहल परिसर में चेकिंग अभियान चलाकर तलाशी ली गई.

आगरा के आईजी ने कहा कि बम की खबर झूठी निकली है, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

फिरोजाबाद से एक सिरफिरे ने फोन करके बम की झूठी सूचना दी थी, आरोपी पकड़ा गया है और पूछताछ जारी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks