
बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार करेगा संयुक्त किसान मोर्चा-
किसान संगठनों ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर दबाव बनाने के लिए फ़ैसला किया है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, वहाँ संयुक्त किसान मोर्चा बीजेपी का विरोध करेगा. मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्च ने फ़ैसला किया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वो अपनी टीम भेजेगा.
इस मामले में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर जानकारी देते हुए पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ”हम किसी पार्टी को समर्थन करने के लिए नहीं कहेंगे लेकिन हम ये ज़रूरत कहेंगे कि बीजेपी को वोट ना करें. हम लोगों से कहेंगे कि मोदी सरकार किसानों को लेकर असंवेशनशील है और हम बीजेपी के प्रॉपेगैंडा के ख़िलाफ़ लड़ेंगे. यह सरकार केवल चुनाव, वोट और सीट की भाषा समझती है. ऐसे में हम चुनाव वाले राज्यों में जाएंगे.