दैनिक जागरण के पूर्व संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री दिलीप अवस्थी के पार्थिव शरीर लखनऊ पहुँचा

लखनऊ ।
लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कोषाध्यक्ष एवं दैनिक जागरण के पूर्व संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री दिलीप अवस्थी के पार्थिव शरीर पर आज यूनियन के लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव शरण सिंह व महामंत्री के विश्वदेव राव ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 के विक्रम राव ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत में स्वर्गीय अवस्थी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी व महामंत्री पीके तिवारी तथा यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने दुख व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
स्वर्गीय अवस्थी जी का अंतिम संस्कार आज शाम भैसा कुंड पर संपन्न हुआ । इस दुःखद समय पर यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks