अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.03.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ शिकोहाबाद रोड पर परतापुर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पुलिस द्वारा *मु0अ0स0- 29/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- संदीप उर्फ भरोसे पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सलेमपुर सानी थाना सकीट एटा।

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks